हरियाणा/21 अगस्त, 1:51 AM
हरियाणा में मानसून का कहर: गुरुग्राम-फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट, रातभर झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए जारी की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी घोषित
गुरुग्राम के सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड पर 3 फीट तक भरा पानी, लंबा ट्रैफिक जाम।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की।
मौसम विभाग (IMD) ने करनाल, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में भारी बारिश का अलर्ट दिया है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश धान उत्पादक किसानों के लिए वरदान साबित होगी।
